मथुरा, अक्टूबर 30 -- Mathura News: थाना फरह पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओल-जाजमपट्टी मार्ग स्थित शनिदेव मंदिर के समीप से गुरुवार देर रात कार सवार बकरी चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से विगत दिनों फरह क्षेत्र से चोरी की गयी बकरी बेचने के बाद बची रकम 42 हजार रुपये बरामद कर चालान किया। थानाध्यक्ष फरह राजकुमार सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात गांव शंकरपुर, फरह स्थित बकरी पालक के घेर से आठ बकरी चोरी हो गयी थीं। गुरुवार देर रात करीब तीन बजे चौकी प्रभारी ओल अरविंद सिंह, उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, अभिलाख सिंह ओल-जाजम पट्टी रोड स्थित शनिदेव मंदिर के समीप चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने कार सवार कासिम उर्फ मुन्ना उर्फ हप्पी निवासी खारीकुआं मोहल्ला, घीयामंडी, कोतवाली, कलाम निवासी आलमगंज लोहामंडी, आगरा, मूल निवासी हैंडपं...