Mathura News: बंद मकान से अलमारी का ताला तोड़ 1.40 लाख नकद व जेवर चोरी
मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: कस्बा चौमुहां के थोक मनी मोहल्ले में रविवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1 लाख 40 हजार रुपये की नकदी व जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए। सुबह घर लौटने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची जैत थाना पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थोक मनी मोहल्ला निवासी विष्णु बीती रात अपने परिवार के साथ पसोली रोड स्थित एक निर्माणाधीन प्लॉट पर सोने के लिए गए हुए थे। घर को सूना पाकर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर छत के रास्ते मकान के भीतर दाखिल हुए और कमरे की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.40 लाख रुपये नकद, सोने का एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.