Mathura News: बंद मकान का ताला तोड़ आईफोन व मोबाइल चोरी
मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: थाना जैंत अंतर्गत बैंक कॉलोनी छटीकरा स्थित बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर आईफोन, सैमसंग मोबाइल और सिम चोरी कर ले गये। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। बैंक कॉलोनी छटीकरा निवासी पीड़ित राजेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 13-14 जुलाई की रात उसके मकान में चोर घुस गये। चोर मकान से एप्पल कंपनी का आईफोन-11 और सैमसंग ए-35 मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार दोनों मोबाइल फोन में जियो कंपनी के सिम कार्ड थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से चोरी गए मोबाइलों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.