Mathura News: फोन पर युवक को एनकाउंटर में मारने की धमकी
मथुरा, अक्टूबर 12 -- Mathura News: थाना जैत के अंतर्गत नगला चौधरी निवासी एक युवक को नामजद ने फोन और व्हाट्सएप पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने रिश्तेदार को पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बताते हुए फर्जी एनकाउंटर कराने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चौधरी नगला निवासी मनीष चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरसाना निवासी सुनील नामक युवक पिछले कुछ समय से उसे फोन व व्हाट्सएप पर परेशान कर रहा है। 3 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे से आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सुनील ने फोन पर धमकाते हुए कहा कि वह वृंदावन में खड़ा है, वह उसे जहां मिलेगा वहीं जान से मार देगा। उसने अपने चाचा को पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.