Mathura News: फेसबुक पर स्कूटी बेचने के नाम पर पांच हजार की ठगी
मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: थाना जैंत क्षेत्र के गोपालगढ़ निवासी युवक ने फेसबुक पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन देखकर एडवांस राशि भेज दी, लेकिन न तो स्कूटी मिली और न ही रुपये वापस हुए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्री जी वाटिका, गोपालगढ़, जैंत निवासी शिशुपाल सिंह ने 11 मई को फेसबुक पर जुपिटर स्कूटी बेचने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन देने वाले ने स्वयं को एक विश्वविद्यालय में एडमिशन विभाग में कार्यरत बताया और स्कूटी की कीमत Rs.50 हजार निर्धारित की थी। आरोपी ने स्कूटी की फोटो, वीडियो तथा आरसी की प्रति भेजकर विश्वास में ले लिया। उसने फोन पे के माध्यम से प्रशांत सोनी के नाम पर पांच हजार एडवांस जमा कराने के लिए क्यूआर कोड भेजा। पीड़ित का आरोप है कि विश्वास कर उसने फोन पे से पांच हजार भेज दिये। आरोपी ने अगले दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.