मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: गणेशरा स्टेडियम में रविवार सुबह दौड़ लगाने एवं फुटबॉल खेलने गए छात्र जितेन्द्र खेरवार पुत्र कैलाश निवासी अमर कॉलोनी गोवर्धन रोड करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गणेशरा स्टेडियम में रोजाना काफी संख्या में लोग खेलने आते हैं। प्रतिदिन की भांति अमर कॉलोनी निवासी जितेन्द्र उम्र करीब 16 वर्ष स्टेडियम पहुंचा और खेलने लगा। उसके साथी भी मौजूद थे। इसी दौरान वह विद्युत पोल की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्टेडियम में अफरा-तफरी एवं चीख पुकार मच गई। करंट से बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी मिलने पर तुरंत परिजन एवं अन्य लोग पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्टेडियम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

ह...