मथुरा, अक्टूबर 31 -- Mathura News: प्रॉपर्टी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। रुक्मणी विहार निवासी सत्यवीर सिंह ने राधे प्रॉपर्टी के संचालक रविंद्र सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने प्रॉपर्टी में निवेश करने पर हर महीने 10 प्रतिशत रिटर्न देने का वादा किया था। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कुल 11 लाख रुपये निवेश किए। आरोप है कि आरोपी ने सुरक्षा के तौर पर 11 लाख रुपये का एचडीएफसी बैंक का चेक भी दिया था। शुरुआत में दो महीने तक रिटर्न दिया गया, लेकिन इसके बाद भुगतान बंद कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, अब तक उसे कुल 2.73 लाख रुपये ही मिले हैं, जबकि पिछले दो महीने से कोई रकम नहीं दी गई। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने भुगतान करने से इनकार करते हुए...