मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने गोवर्धन क्षेत्र में सोमवार को दो अवैध कालोनियों पर ध्वतीकरण की कार्रवाई की है। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने कालोनियों में बने निर्माणों को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा। छटीकरा रोड से बरसाना बाईपास मार्ग पर करीब 2.50 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित अवैध कॉलोनी पर सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सुरेश जोशी द्वारा लगभग 10 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से सड़क बनाकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में वाद दर्ज कर 22 जून को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान प्राधिरकण की टीम ने सड़क और प्रवेश द्वार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।गोवर्धन मुखराई से नगला पहलवरिय...