मथुरा, सितम्बर 16 -- Mathura News: मथुरा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा कि विगत लगभग 6 माह से जनपद के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत शिक्षकों के चयन वेतनमान एरियर, वेतन वृद्धि एरियर, एक दिन का वेतन एरियर व अन्य विविध देयकों का भुगतान लंबित चल रहा है। भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि 5 मार्च 2026 के उपरांत लेखा कार्यालय में सूचीबद्ध सभी लंबित एरियर पत्रावलियों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि शासन के निर्देशानुसार अधिकतम 30 कार्य दिवसों की समय सीमा में भुगतान हो जाना चाहिए था।

शिक्षक नेताओं की भेंट जिलाध्यक्ष मुकुल कांत ने बताया कि इस मांग पत्र की प्रतिलिपि महानिदेशक (स्कूल शि...