Mathura News: प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ
मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ कर शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की पहल की गई। खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया और कहा कि इससे बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। नेहा रावत ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों के लिए विषयों को समझना आसान होगा तथा पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी। प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश पाठक ने बताया कि स्मार्ट क्लास से छात्र-छात्राएं पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश-दुनिया की नई जानकारियों से भी जुड़ सकेंगे। इस दौरान बिंदु शर्मा, डॉ. ममता रानी, अचल कुमार, प्रेम चंद, पूजा रानी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.