Mathura News: प्राथमिक विद्यालय की चौथी बार केबल काट ले गए चोर
मथुरा, अगस्त 29 -- Mathura News: विकास खंड बलदेव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पत्थरपाटी से चोर करीब 25 मीटर बिजली की केबल काटकर चोरी कर ले गये। पुलिस मौका मुआयना कर सीसीटीवी खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। गुरुवार को बेसिक के विद्यालयों का अवगताश था। इसी दौरान चोरों ने गुरुवार रात पत्थरपाटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगी लाइट की करीब 25 मीटर बिजली की केबल चोरी कर ली। अगले दिन इसकी जानकारी होने पर विद्यालय प्रधानाध्यापक ने थाना बलदेव में केबल चोरी की तहरीर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बलदेव अभय शर्मा ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। पुलिस स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। विद्यालय प्रधानाध्यापक का कहना है कि चोर इससे पूर्व तीन बार विद्यालय की बिजली केबल को पोल से काट कर ले जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.