मथुरा, सितम्बर 5 -- Mathura News: प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज में श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। रात्रि में यहां 101 किलो दूध, दही, बूरा, शहद, घृत, पंचमेवा व सुगंधित जड़ी-बूटियां से ठाकुरजी का दिव्य अभिषेक हुआ। इसके साथ ही समूचा मंदिर प्रांगण नंद घर आनंद भयै जय कन्हैया लाल की स्वरों से गूंज उठा। इससे पूर्व मंदिर प्रबंध समिति, समस्त गोस्वामी परिवार एवं श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक मनमोहन सर्राफ, दीपक शर्मा एवं उनके सहयोगियों के भजनों पर भक्त घंटों थिरकते रहे। मंदिर सेवायत जगदीश प्रसाद गोस्वामी, भगवत स्वरूप गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी व गौरव गोस्वामी द्वारा शहनाई वादन एवं मंत्रोच्चारण के बीच रात में 10:00 बजे से 11:00 बजे तक 101 किलो दूध दही बूरा-...