Mathura News: प्रथम पहल फाउंडेशन का दो दिवसीय सेवा आयोजन
मथुरा, सितम्बर 3 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रथम पहल फाउंडेशन द्वारा 3 एवं 4 सितंबर को दो दिवसीय विशाल भंडारा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम चौधरी मसाले वालों के सामने गोविंद नगर मथुरा में होगा। प्रथम पहल फाउंडेशन पिछले 7 वर्षों से स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस सेवा भी मौजूद रहेगी। 3 सितंबर, गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी एवं हलवा प्रसादी की व्यवस्था रहेगी, जबकि 4 सितंबर, शुक्रवार को फलाहारी प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.