मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख रविवार को पहली बार अपनी जन्मस्थली पाली डूंगरा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। पाली डूंगरा मेरी जन्मभूमि है, यहां के लोगों का स्नेह ही मेरी ताकत है। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। गांव की परिक्रमा भी लगाई गांव की सरदारी के साथ। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त भाकियू जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...