Mathura News: पैगांव में घर में घुसकर दंपत्ति और बेटे से मारपीट
मथुरा, जुलाई 15 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत गांव नगला पैगांव में घर में घुसकर परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम नगला पैगांव निवासी हरकिशन ने जैंत थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी मुकेश, महेंद्र और दिनेश ने एकजुट होकर जबरन उनके घर में घुस आए। घर में घुसते ही आरोपियों ने पीड़ित हरकिशन, उनकी पत्नी मालवती और बेटे अभिषेक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में पीड़ित के बेटे अभिषेक के सिर में गंभीर चोट आई है। मारपीट करने के बाद आरोपी पीड़ित परिवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.