Mathura News: पेड़ पर गले में फंदा लगी अवस्था में लटका मिला युवक का शव
मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: थाना महावन के तहत कस्बा गोकुल निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव गोकुल के समीप जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। कुम्हारपाड़ा, गोकुल निवासी अनुज माहौर (35) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गोकुल के बाहर जंगल में दर्द आदि में बांधने वाली कपड़े की गर्म पट्टी को गले में बांध कर गले में फंदा लगाये लटका मिला। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर लोग एकत्र हो गए। प्रभारी निरीक्षक महावन चेतराम शर्मा ने बताया कि मृतक अपने पीछे चार बेटी और एक बेटा छोड़ गया। परिजन व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.