Mathura News: पेट्रोल डलवाकर पैसे दिये बगैर भागे कार सवार
मथुरा, नवम्बर 29 -- Mathura News: कोटवन बॉर्डर के पास हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर कार में तीन हजार रुपये का पेट्रोल डलवाकर चार लोग बिना भुगतान किए भाग गए। घटना शनिवार शाम करीब 7:47 बजे रॉयल फिलिंग स्टेशन पर हुई। कार सवारों ने पेट्रोल भरवाने के बाद यूपीआई से भुगतान के लिए क्यूआर कोड स्कैन किया। इसके बाद एक व्यक्ति कार में बैठ गया। पेट्रोल पंप कर्मी ने भुगतान नहीं होने की जानकारी दी, लेकिन कार सवार भाग निकले। कर्मियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.