Mathura News: पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में शामिल
मथुरा, अक्टूबर 4 -- Mathura News: मथुरा, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के महासचिव के वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और राजीव शुक्ला की मौजूदगी में श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। श्याम सुंदर शर्मा ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। श्याम सुंदर शर्मा मांट विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार वह विधायक 1989 में कांग्रेस की टिकट पर जीते थे। मांट सीट 2022 के विधानसभा चुनाव तक श्याम सुंदर शर्मा का गढ़ मानी जाती रही है। श्याम सुंदर शर्मा किसी एक पार्टी के भरोसे चुनाव नहीं जीते। वह कांग्रेस के अलावा तिवारी कांग्रेस, लोकतांत्रिक कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसी पार्टियों की टिकट पर भी चुनाव जीत चुके हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.