मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी श्लोक कुमार समेत अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर देश की आंतरिक सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को नमन किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर सलामी दी गई। एसएसपी ने कहा कि शहीदों की शहादत पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी देहात आलोक राज नारायण, एएसपी आशना चौधरी, एसपी यातायात राजेश तिवारी, सीओ लाइन सुमन और सीओ महावन संजीव राय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Banda News: ...