Mathura News: पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अचल सिंह बने अध्यक्ष
मथुरा, जुलाई 16 -- Mathura News: मथुरा पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष अचल सिंह, उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप, महासचिव सत्येंद्र यादव, प्रथम सचिव अशोक वर्मा, द्वितीय सचिव बच्चू सिंह, कोषाध्यक्ष हीरालाल भगौर सर्वसम्मति से चुने गए। इस मौके पर एएसपी आशना चौधरी, डिप्टी एसपी धर्मेंद्र सिंह, आरआई, बड़े बाबू उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अचल सिंह ने कहा कि उनकी पूरी टीम तन मन से पेंशनर्स की सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों को आने वाली रोजमर्रा की दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। जिनमें बीमा से संबंधित समस्याएं, पीएचक्यू से जुड़ी शिकायतें, यात्रा भत्ता और एविडेंस क्लेम के मुद्दे, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का निराकरण अधिकारियों से मिलकर किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.