Mathura News: पुलिस ने पकड़ा 15 हजार रुपये का इनामी गौतस्कर
मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: थाना कोसीकलां पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार सुबह एलवाडा की ओर रजवाहे की पटरी के समीप से 15 हजार रुपये के इनामी गौतस्कर को गिरफ्तार किया। बताते चलें कि 22 जुलाई देर रात गांव गांव ऐंच स्थित अस्थायी गौशाला से गौसेवक को बंधक बना तमंचा से डरा धमका कर दर्जन भर गौवंश ले जाने के मामले में पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो गोतस्कर और सिपाही सोनू घायल हो गये थे, जबकि तस्करों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पकड़े गौतस्कर बदमाशों के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस, रस्सा आदि बरामद किए और दोनों शातिर व पुलिस कर्मी को उपचार के लिये भर्ती कराया था। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने मौके से भागे गौतस्कर सरीफ उर्फ दल्ली निवासी रोहिंदा, अरनिया, बुलंदशहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.