Mathura News: पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित
मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: वृंदावन, वृंदावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित वीएसएस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के दशम पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मण सर्राफ ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वृंदावन सेवा संस्थान पिछले छह वर्षों से बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा कंप्यूटर, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समारोह में 9 सिलाई मशीनें, 28 ब्यूटी पार्लर किट एवं मशीनें तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में नीलम एवं कोमल अग्रवाल ने प्रथम, राधिका अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.