Mathura News: पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड का बड़ा हिस्सा अब सीडी वन में होगा शामिल
मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: लोक निर्माण विभाग के जनपद में चल रहे दो खंड़ों का कार्य विभाजन अब विधान सभा क्षेत्र वार किया जाएगा, जिसके तहत पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में मथुरा, गोवर्धन व छाता विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा शामिल होगा। जबकि पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक में मांट व बल्देव विधान सभा का क्षेत्र होगा। इसका कार्य विभाजन लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड का बड़ा हिस्सा अब लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड वन (सीडी वन) में शामिल होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनके यादव ने बताया कि शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि लोक निर्माण विभाग के खंडों का कार्य क्षेत्र अब विधानसभा क्षेत्र वार होगा, जिसके तहत मथुरा में संचालित पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड और निमार्ण खंड वन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.