मथुरा, अक्टूबर 28 -- Mathura News: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड में वर्ष 2021-22 के दौरान वेतन भुगतान में करीब 78 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। महालेखा परीक्षण विभाग की ऑडिट टीम ने नियमित जांच के दौरान अधिक भुगतान का मामला पकड़ा। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने अतिरिक्त भुगतान की वसूली और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महालेखा परीक्षण विभाग की टीम पिछले कई दिनों से कलक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय में चार वर्षों के वित्तीय लेन-देन का परीक्षण कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार्यालय के लिपिक राजकुमार बघेल ने वर्ष 2021-22 में करीब आधा दर्जन कर्मचारियों को वेतन के नाम पर लगभग 78 लाख रुपये का अधिक भुगतान किया। यह भी पढ़...