मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: जनपद में आवासहीन लोगों को आवास बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए फिलाहल 447 आवास का लक्ष्य तय किया गया है। विगत चार माह पहले कराए गए सेल्फ सर्वे में से 447 अभ्यर्थियों ने आवास बनाने के लिए आवेदन किए हैं। अब डीएम और सीडीओ ने पीआरडी के पीडी को निर्देश दिए हैं कि इन आवासों का सभी ब्लाकों के बीडीओ से सर्वे कराया जाए। उसके बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को आवास बनाने को धनराशि आवंटित की जाए। शासन के निर्देश पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन परिवारों का सेल्फ सर्वे कराया गया। सेल्फ सर्वे के दौरान जनपद में कुल 13 हजार लोगों ने अपने आवेदन किए। इस वर्ष योजना के लिए 500 आवास बनाने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष केन्द्र...