Mathura News: पालिका ने विद्यालयों में चलाया स्वच्छता अभियान
मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: स्थानीय निकाय के निर्देशानुसार नगर पालिका प्रसाशन द्वारा गुरुवार को सुबह प्राथमिक विद्यालयों एवं पार्को में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कीटनाशक रसायनों का छिडकाव सहित प्रतिदिन सफाई कार्यो का निरीक्षण करने के आदेश सुपरवाइजरों को दिए गये। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वार्ड नंबर 21 में जवाहर पार्क स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा वार्ड नंबर 25 स्थित पार्क मे प्राथमिक विद्यालय में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि विघालयो मे स्वच्छता अभियान चलाया गया जल्द ही कोसीकलां के सभी वार्डो में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मोहल्लो मे पहुंचने वाली कूड़ा गाडियो का निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही सफाई कर्मचारियो के कार्यो को भी देखा जायेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.