Mathura News: पार्क निर्माण में मानकों की अनदेखी की सीएम पोर्टल पर शिकायत
मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा गोवर्धन रोड स्थित आनंदलोक कॉलोनी के सी-ब्लॉक नगर निगम वार्ड संख्या 3 में कराए जा रहे पार्क सौंदर्यीकरण कार्य में धांधली का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार पर निर्माण मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का प्रयोग करने और सरकारी धन में घोटाले का आरोप लगाया है। इस संबंध में आक्रोशित कॉलोनी वासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण और जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। कॉलोनी वासियों कहना है कि निर्माण कार्य में हो रही अनियमिताओं का जब भी विरोध किया जाता है, तो ठेकेदार द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जाता है। ठेकेदार धमकी देता है कि यदि किसी ने उसके खिलाफ शिकायत की या काम रुकवाने का प्रयास किया, तो वह निर्माण सामग्री व सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.