Mathura News: पानी गांव के विद्यालय की जल निकासी कराई
मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: मांट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पानी गांव द्वितीय की 15 वर्ष पुरानी जलभराव की समस्या के निदान के लिए ब्लाक की टीम ने मौके पर पहुंचकर केवल औपचारिकता निभाई। बीडीओ की कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना है कि पंप सेट से स्कूल प्रांगण में भरे पानी को खींचकर मामले को शांत करने का प्रयास किया गया। स्थाई समाधान के लिए नाली का निर्माण कराया जाए। खंड विकास अधिकारी मांट अभिमन्यु सेठ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंप सेट लगाकर पानी निकलवाने के निर्देश आधीनस्थों को दिए। बीडीओ के निर्देश पर ग्राम सचिव ब्रजेश कुमार पाराशर और लेखपाल नीरज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पंप सेट से जल निकासी का कार्य शुरू कराया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नाली निर्माण कर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक विद्यालय और आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.