मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मंगलवार व बुधवार को हुई वर्षा के बाद मांट ब्लाक के पानी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के परिसर और मुख्य प्रवेश मार्ग पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। इससे स्कूल आने वाले बच्चों और शिक्षकों को गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ा। अधिकांश बच्चे स्कूल में पानी भरे होने के कारण नहीं पहुंचे। जलभराव के चलते संक्रमण और हादसे की आशंका बढ़ गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डीएम को पत्र लिखकर शीघ्र समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। बुधवार को वर्षा के जल से होकर गुजरने के दौरान आज कई बच्चे इस गंदे पानी में गिर गए, जिससे कई अभिभावकों ने आज अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र ने बताया कि विद्यालय की जलभराव समस्या करीब 15 वर्षों से बनी हुई है।...