Mathura News: पानी की टंकी पर साधना करने चढ़ा विदेशी युवक
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: नगर के रुक्मिणी विहार इलाके में एक विदेशी युवक पानी की टंकी पर चढ़कर साधना करने लगा। गुरुवार शाम उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। वायरल वीडियो में रुक्मिणी विहार स्थित ओवरहेड टैंक के ऊपरी हिस्से में एक युवक साधना मुद्रा में बैठा दिखाई दे रहा है। युवक की पहचान जर्मनी निवासी 26 वर्षीय हॉग्लका पुत्र जास्ट वेलेंटाइन के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एकांत में साधना करने के लिए टंकी के ऊपर चढ़ा था। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद पुलिस उसे नीचे उतारने में सफल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.