मथुरा, जुलाई 27 -- Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन पानीगांव में हो रही बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार शाम लक्ष्मीनगर मथुरा बिजलीघर फीडर से जुड़े पानीगांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और एसडीओ व जेई के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले करीब छह माह से विद्युत ट्रांसफार्मर की खराबी और मनमाने ढंग से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली न आने के कारण लोगों को रातभर छतों पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार टोल फ्री नंबर 1912 और संबंधित विद्युत अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी ह...