Mathura News: पांच लाख देने से मना करने पर पिता व दादी को किया लहूलुहान
मथुरा, अगस्त 25 -- Mathura News: थाना सदर बाजार के औरंगाबाद में कलयुगी बेटे ने पांच लाख रुपये की मांग को लेकर अपने ही पिता और 80 वर्षीय दादी के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। औरंगाबाद निवासी श्यामवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में लेटे हुए थे। तभी उनका सबसे छोटा बेटा आदिल कमरे में आया और पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। उसने धमकी दी कि तुरंत रुपये दो नहीं तो इस मकान से निकल जाओ यह मकान मेरे नाम है। पीड़ित पिता ने बताया कि आदिल पिछले छह महीने से ससुर द्वारा प्लॉट दिलाने का बहाना बनाकर पैसों के लिए दबाव बना रहा था और कई बार मारपीट भी कर चुका है। जब उसने ने रुपये देने से साफ मना कर दिया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.