Mathura News: पांच्जन्य प्रेक्षागृह में छात्राओं ने 'मुदरिया प्रेम' रासलीला का किया मंचन
मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: ब्रज की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने की दिशा में गुरुवार को डैम्पियर नगर स्थित पांच्जन्य प्रेक्षागृह में 'मुदरिया प्रेम' रासलीला का मनमोहक मंचन किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संचालित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन तथा अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रस्तुति में छात्राओं ने अपने सजीव अभिनय, भावपूर्ण नृत्य और पारंपरिक शैली से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी, नीता तिवारी, गीता शोध संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना, अनूप शर्मा, राजेश सिंह वर्मा, महेश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लक्ष्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.