Mathura News: परिवहन विभाग की गाड़ी और बाइक में टक्कर, महिला घायल
मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: शनिवार को परिवहन विभाग की गाड़ी और बाइक में टक्कर हो गई। घटना में सादाबाद की महिला श्रद्धालु घायल हो गई। स्थानीय पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा। शनिवार को मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अडींग तिराहा बाइक और परिवहन विभाग की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक महिला घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मथुरा की तरफ से एक बाइक आ रही थी। बाइक पर सादाबाद निवासी 28 वर्षीय सना पुत्री फजल मोहम्मद और एक लड़का बैठा था। बाइक सरकारी गाड़ी से टकरा गयी। हादसे के समय सरकारी कर्मचारी गाड़ी के अंदर मौजूद थे। टक्कर में बाइक चालक महिला सना घायल हो गई। घायल सना को गोवर्धन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.