मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: अछनेरा-मथुरा रेल खंड के परखम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है। स्टेशन पर तीन मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज के गार्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जहां यात्रियों का आवागमन आसान होगा, वहीं ट्रैक पार करने से होने वाले हादसों का खतरा भी कम होगा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्ग दर्शन में आगरा मंडल में यात्री सुविधाओं और अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। परखम स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की गार्डर लॉन्चिंग इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलन...