Mathura News: पदक विजेता राम रतन का बॉर्डर पर स्वागत
मथुरा, अक्टूबर 28 -- Mathura News: जापान में आयोजित हुई एशियाई पैरा गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले ग्राम नरी निवासी राम रतन सिंह जादौन के ब्रज आगमन पर कोसी-कोटवन बॉर्डर पहुंचने पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद रोड शो निकालकर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई गई। रामरतन सिंह जादौन ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 10.35 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर रजत पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर समर्थकों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रजत पदक जीतकर लौटी प्रीति पाल का जोरदार स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.