मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: थाना गोविंद नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पत्नी समेत आठ मायके पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने पत्नी और उसके मायके पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर घर से लाखों की नकदी, जेवर व महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मोहन नगर, जयसिंहपुरा बिरला मंदिर, गोविंद नगर निवासी विवांश वशिष्ठ उर्फ विपुल शर्मा ने बताया कि वह आगरा स्थित कोटेक महेंद्रा बैंक में काम करते थे। यहां उसकी मुलाकात बोदला, सिकंदरा, आगरा स्थित कालोनी निवासी युवती दीप्ती से हुई। 15 जनवरी 2026 को मथुरा में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा तो वह टालमटोल करती रही। आरोप है कि 20 मार्च को दीप्ती मायके चली गई थी। इसके बाद उसने मोबाइल और वाट्सएप मैसे...