Mathura News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक का सिर फोड़ा, महिला की तोड़ी अंगुली
मथुरा, सितम्बर 27 -- Mathura News: कस्बा छाता के अंतर्गत गांव खानपुर में पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बीच-बचाव करने आई उसकी भाभी के साथ भी से मारपीट कर हाथ की उंगली तोड़ दी गई। पुलिस ने महिला समेत चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खानपुर थाना छाता निवासी मोहित पाण्डेय ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे उनके पड़ोसी बालकिशन, हरिबाबू, देवा, एक महिला तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर लाठी-डंडे और लोहे के सरियों से लैस होकर जबरन उनके घर में घुस आए और हमला बोल दिया। पीड़ित के भाई कुलदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन कुलदीप को बेहोशी की हालत में तुरंत उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.