मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: वृंदावन सेवा संस्थान द्वारा निर्फाद के सहयोग से गोपाल वाटिका में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र रोगियों का चिकित्सीय परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ बसेरा ग्रुप के चेयरमैन राम किशन अग्रवाल ने श्री राधा-कृष्ण के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

चिकित्सा शिविर का आयोजन शिविर में चिकित्सकों द्वारा 110 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 25 चश्मों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। नेत्र परीक्षण के दौरान 15 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिन्हें निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। इस अवसर पर राम किशन अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हमारा...