Mathura News: निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के निर्देश
मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: मथुरा। जिला सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक में नाबार्ड के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों से बोर्ड के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर द्वारा जिला सहकारी बैंक सचिव डा. शैलेंद्र सिंह को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण में सामने आई सभी कमियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। बैठक में निहाल सिंह आर्य , जगदीश कुंतल, बनवारी लाल सिकरवार, ठाकुर रामलीलाल, ठाकुर मानवेन्द्र के अलावा सभी संचालकों ने एक स्वर में इसका समर्थन करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं बेहतर बनाने तथा निरीक्षण में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने पर अपनी सहमति व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.