मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: थाना अंतर्गत नगला लोहरे में नामजद युवक ने मामूली बात को लेकर पीड़ित पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित के भाई मनीष कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई सचिन पिछले 18 वर्षों से फरीदाबाद में रहते हैं। उनका गांव में किसी से कोई पुराना विवाद या रंजिश नहीं है। फरीदाबाद से भाई सचिन विगत दिन गांव आया था। आरोप है कि शुक्रवार को वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था, तभी नामजद युवक ने मामूली बात पर उसके भाई पर वाइपर से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसके दांत भी तोड़ दिये। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों ने उसे उपचार को सीएचसी मांट में भर्ती कराया। इस मामले में सचिन के भाई मनीष ने पुलिस से मामले क...