मथुरा, जुलाई 24 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत गांव जैत में घर पर खाना खा रहे युवकों को दबंगों ने गाली गलौज, मारपीट कर हमला कर दिया। विरोध करने पर पथराव कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जैंत निवासी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर के माध्यम से अवगत कराया कि सोमवार को वह अपने साथी दीपक सिंह अविनाश सिंह के साथ घर के अंदर खाना खा रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही करतार, प्रताप ने घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। इसकी विरोध करने पर मारपीट कर पथराव कर दिया। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। लोगों को आता देख ​आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पीड़ित का आरोप है कि नाम...