Mathura News: नाग पंचमी पर जैत के कालिया नाग मंदिर में पूजा कर मांगीं मनौतियां
मथुरा, अगस्त 18 -- Mathura News: कस्बा जैत में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान राजस्थानी कलाकारों द्वारा कालिया मर्दन लीला का मनमोहक और सजीव मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मेले में कालसर्प दोष से ग्रसित श्रद्धालुओं ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर दोष से मुक्ति पाई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का मानमर्दन कर उसे ब्रज छोड़ने पर मजबूर किया था, तब उसे हिदायत दी थी कि यदि उसने पीछे मुड़कर देखा तो वह पत्थर में बदल जाएगा। गांव जैत के समीप पहुंचते ही कालिया नाग ने पीछे मुड़कर देख लिया और वह वहीं विशाल पत्थर में परिवर्तित हो गया। माना जाता है कि उसका मुख गांव जैत में और पूंछ वृंदावन में स्थित है。 यह भी पढ़ें- नाग पंचमी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.