Mathura News: नशे में जवान ने की पुलिस कर्मी से अभद्रता-हाथापाई
मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: कोतवाली अंर्गत नये बस स्टैंड के समीप ड्यूटी पर मौजूद यातायात कर्मी और होमगार्ड के साथ नशे में खुद को सेना का जवान बताने वाले ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इसका आसपास लोगों की भीड़ ने वीडियो बना लिया। सूचना पर बाग बहादुर चौकी से गयी पुलिस ने जवान को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नये बस स्टैंड पर यातायात कर्मी अमित चौहान और होमगार्ड मेघ सिंह ड्यूटी पर थे। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में आये युवक ने खुद को फौजी बताते हुए पुलिस कर्मी से गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करते हुए यातायात कर्मी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो इससे आक्रोशित होकर जवान ने यातायात कर्मी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के साथ हाथापाई मारपीट देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.