Mathura News: नशा समाज, परिवार और युवा शक्ति का सबसे बड़ा शत्रु
मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत रमणरेती मार्ग स्थित नारायण आश्रम में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जनचेतना उत्पन्न करना तथा विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, संस्कारित एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि नशा सामाजिक बुराइयों की जड़ है। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि नशा मनुष्य की विवेक शक्ति को नष्ट कर उसे पतन की ओर ले जाता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.