मथुरा, अक्टूबर 1 -- Mathura News: रेड क्रॉस सोसाइटी की गुरुवार को वृंदावन में रहने वाले सदस्यों के एक विशेष बैठक संस्था के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय, आनंद योग केंद्र, छटीकरा मार्ग पर हुई। बैठक में सदस्यों को उनके रेड क्रॉस के पहचान पत्र और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सोसाइटी के अध्यक्ष ने वृन्दावन में संस्था के कार्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नीरज वार्ष्णेय और पद्म अग्रवाल को संयोजक और विवेक राजावत को समन्वयक घोषित किया। महेश खंडेलवाल ने कहा कि आगे युवाओं को बढाना है ताकि वे लोग अपना सामाजिक दायित्व समझें और क्रियाशील हों। डॉ. नीतू गोस्वामी ने कहा कि रेडक्रास सामाजिक कार्यों में निरन्तर सहयोग कर रही है। बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, डॉ. एसएस गौतम,जीआईसी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव,...