Mathura News: नगला घीसा में किसान के बाड़े में लगी आग
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: थाना जैत क्षेत्र के गांव नगला घीसा में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से किसान के बाड़े में आग लग गई। आग से वहां रखी ज्वार, बाजरा और ढैंचा की बिना झड़ी फसल जलकर राख हो गई। मवेशियों का सूखा चारा भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव नगला घीसा निवासी किसान श्याम सिंह ने हाल ही में खेतों से काटकर लाई गई बाजरा, ज्वार और ढैंचा की फसल घर के पीछे बाड़े में इकट्ठा कर रखी थी। गुरुवार दोपहर अचानक फसल के ढेरों से धुआं और लपटें उठने लगीं। परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तेज हवा के कारण आग पूरे बाड़े में फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत सबमर्सिबल चलाकर पानी डालना शुरू किया और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.