Mathura News: नगर पंचायत की ओपन जिम में लगे पौधे उखड़ फेंके
मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बलदेव नगर पंचायत द्वारा पांच जून को एक हजार पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें विभिन्न स्थानों पर अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारियों की मौजदूगी में सरकारी ओपन जिम के चारों ओर पचास से अधिक पौधे रोप गए थे। उसी जिम में दो दिन पहले अधूरा पड़ा विकास कार्य शुरू किया गया। आरोप है कि निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार की लेबर द्वारा पौधे उखाड़कर फेंक दिए गए। वार्ड 10 के सभासद बलराम शर्मा का कहना है सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण और वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है, ठेकेदार द्वारा हरियाली को नष्ट किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। स्थानीय लोगों ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.