मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता दिवस सफाई अभियान के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा व नगर पंचायत अधिशाशी अधिकारी, उपजिलाधिकारी संजय सिंह की अगुवाई मे वार्ड नौ के सकीतरा स्थित प्राचीन चामड देवी मंदिर परिसर व उसके रास्ते, बरसाना रोड, ग्राम पंचायत भवन पर स्वच्छता अभियान चला कर सफाई की गई। अध्यक्ष व ईओं की अगुवाई मे नगर पंचायत के सभासदों व सफाई कर्मियों ने हाथों मे झाडू, फावडे थाम कर जमीं हुई की गंदगी और घास को छील कर हटाया। इससे पूर्व नगर पंचायत कार्यालय मे गांधी ज़ी व लाल बहादुर शास्त्री ज़ी की चित्र पट्ट पर माल्यार्पण कर महापुरुषों के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी जयंती पर श्र...