मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को दृष्टिगत नगर निगम द्वारा गुरुवार को अभियान चलाते हुए अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर एवं अन्य विज्ञापन सामग्री को हटाया गया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देश पर गुरुवार को कृष्णा नगर चौराहा से गोवर्धन चौराहा तथा गोवर्धन चौराहा से गोवर्धन रोड होते हुए सतोहा तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 49 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई। वृंदावन क्षेत्र में अटल्ला चुंगी से नगर निगम चौराहा तथा नगर निगम चौराहा से चामुंडा देवी मंदिर मार्ग एवं परिक्रमा मार्ग पर अवैध होर्डिंग्स, बैनर एवं पोस्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 64 छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स एवं विज्ञापन सामग्री हटाई गई। इस प्रकार मथुरा एवं वृंदावन में आज चलाए गए अभियान के दौरान कुल 113 अवैध होर्डिंग्स...